Search

 
 
 

धनबाद ACB ने जरीडीह थाना के एसआई को 3 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/rugda-six-hundred-rupees-a-kg-in-the-market-of-dhanbad/">(Dhanbad)

एसीबी की टीम ने 24 जून को बोकारो जिले के जारीडीह थाना के एसआई गुप्तेश्वर पांडेय को 3 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है की एसआई ने केस डायरी लिखने के एवज में स्‍थानीय निवासी महावीर महतो से पैसे की डिमांड की थी. महावीर महतो ने इसकी शिकायत एसीबी से कर पूरा वाकया समझाया. एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और बोकारो के जैनामोड़ के पास एसआई को घूस की रकम लेते हुए पकड़ लिया. टीम उसे लेकर धनबाद कार्यालय आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. एसीबी के डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि‍ जरीडीह थाना के बांधडीह निवासी महावीर महतो ने एसीबी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि‍ कांड संख्‍या-221/ 21 दिनांक- 12.12.2021 धारा-166 / 166ए / 506 / 379 / 34 भादवि के अनुसंधानकर्ता एसआई गुप्तेश्वर पांडेय हैं.इस केस में उसे बेवजह फंसाया गया है. एसआई गुप्तेश्वर पांडेय केस डायरी लिखने के एवज में उससे पैसे की डिमांड कर रहे हैं. शिकायत दर्ज कर एसीबी ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की. आरोप सही पाए जाने पर भुक्‍तभोगी महावीर महतो से एसआई को संदेश भेजकर पैसे लेने के लिए जैनामोड़ बुलवाया. उसे देने के लिए एसीबी ने शिकायतकर्ता को तीन हजार रुपए भी दिए. जैसे ही वह जैनामोड़ आया और शिकायतकर्ता महावीर महतो से 3 हजार नगद ले रहा था, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा. टीम उसे लेकर धनबाद एसीबी कार्यालय आई, जहां पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-order-sent-to-flower-shopkeepers-as-cisf-officer-attempt-to-cheat-on-the-pretext-of-online-payment/">धनबाद

: CISF अफसर बन फूल दुकानदारों को भेजा ऑर्डर, ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ठगी का प्रयास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही