Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भूअर्जन मुआवजा घोटाला में आरोपी रिटायर्ड अमीन के आवास पर एसीबी का छापा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   धनबाद में एसीबी ने 7 फरवरी मंगलवार को भूअर्जन मुआवजा घोटाला के आरोपी रिटायर्ड अमीन अमीन साधु शरण पाठक के आवास पर छापेमारी की है. हाउसिंग कॉलोनी स्थित अमीन के आवास पर एसीबी की टीम पहुंची और छानबीन की. बताया जा रहा है कि भूअर्जन मुआवजा घोटाले के मामले में यह कार्रवाई की गई है. एसीबी की टीम ने घंटों पूरे आवास को खंगाला. पूरे घर की तलाशी ली. घर में रखे तमाम दस्तावेजों को देखा. घर में  देर तक कार्रवाई जारी रही. हालांकि एसीबी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है. हालांकि मीडिया से मुखातिब होते हुए रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक ने कहा कि उनके घर पर कुछ लोग आए हैं. जांच पड़ताल कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने कुछ ज्यादा जानकारी साझा नहीं की.

   क्या है मामला

मामला 2022 का है, जिसका केस नंबर 2/22 है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी चल रही है. भूअर्जन मुआवजा घोटाले में रिटायर्ड अमीन ने कितनी राशि हासिल की.  उन पैसों को कहां कहां निवेश किया या कहां रखा है, किसको दिया है. इन तमाम बिंदुओं पर एसीबी जांच कर रही है. घोटाले के बारे में बताया जाता है कि धनबाद जिला के धोखरा, मनईटांड रिंग रोड निर्माण में फर्जी तरीके से मुआवजा दिलाया गया. जमीन अधिग्रहण में लाभार्थियों के बीच बतौर मुआवजा करोड़ों की राशि आवंटित की गयी थी. राशि के आवंटन में कई अनियमिताएं सामने आई थी.  जांच के बाद एसीबी ने इस मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया, जिसमें धनबाद के रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक का नाम भी शामिल है. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-employees-son-committed-suicide-by-hanging-himself-in-tisra-of-jharia/">धनबाद

: झरिया के तिसरा में बीसीसीएलकर्मी के पुत्र ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही