Search

 
 
 

धनबाद : एआइसीटीई के मानदंड के अनुसार बीआईटी सिंदरी गोद लेगा कुछ गांव

 
बीआईटी सिंदरी के नए निदेशक पंकज राय ने पदभार ग्रहण करते ही किया एलान
Sindri : बीआईटी सिंदरी के नये निदेशक डॉ.पंकज राय ने मंगलवार 22 अगस्त को पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि एआइसीटीई के मानदंडो के अनुसार बीआईटी सिंदरी कुछ गांवों को गोद लेगा. उन गांवों के सरकारी स्कूलों में बीआईटी सिंदरी के शिक्षक और छात्र बच्चों को पढ़ाने जा सकते हैं. प्राइवेट स्कूलों में मांग पर इसे पूरा किया जा सकता है. [caption id="attachment_737162" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/BIT-SINDRI-DIRECTOR-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> बीआईटी सिंदरी के नए निदेशक डॉ.पंकज राय[/caption] उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि पूर्व निदेशक सह जेयूटी वीसी डॉ.डीके सिंह और विभागीय सचिव के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा. रिसर्च कंपोनेंट और कंसल्टेंसी को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा. इससे नैक, नर्फ और एनबीए की रैंकिंग में ऊपर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. नैक में संस्थान ने दोबारा आवेदन दिया है, नर्फ में संस्थान 200 से अधिक के स्थान पर है और एनबीए सात विभाग का हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की काउंसिलिंग में आगामी 28 अगस्त से 2 सितंबर तक खाली पड़े 170 सीटों को भर लिया जाएगा.

बीआईटी सिंदरी से ही डॉ.पंकज राय ने की है पीएचडी

बता दें कि बीआईटी सिंदरी के ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डीन एकेडमिक डॉ.पंकज राय को बीआईटी सिंदरी का नया निदेशक बनाया गया है. राज्यपाल के आदेश व विभागीय मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुमोदन पर सरकार के संयुक्त सचिव जार्ज कुमार ने अधिसूचना जारी की है. डॉ.पंकज राय ने एमआईटी मुजफ्फरपुर से बीटेक कर जनवरी 1993 में बीआईटी सिंदरी में योगदान दिया था. उन्होंने वर्ष 2002 में बीआईटी सिंदरी से एमटेक व 2009 में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने संस्थान में कई पदों को सुशोभित किया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-khemka-outsourcings-wheel-jammed-for-the-demand-of-employment-to-the-unemployed/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बेरोजगारों को नियोजन की मांग को लेकर खेमका आउटसोर्सिंग का किया चक्का जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही