Search

 
 
 

धनबाद : कस्तूरबा की छात्रा से अकाउंटेंट ने किया दुर्व्यवहार

 

शिकायत मिलने पर प्रमुख व बीडीओ ने लगाई जमकर फटकार

Topchachi : तोपचांची प्रखंड के मानटांड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार 27 जून को 12 वीं की छात्रा के साथ अंकाउंटेंट ने दुर्व्यवहार किया. सूचना‌ मिलने पर प्रमुख आंनद महतो व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का विद्यालय पहुंचे व छात्रा से सारी जानकारी ली. भुक्तभोगी छात्रा गुड़िया कुमारी ने कहा कि अकाउंटेंट अरुण कुमार किसी अन्य अभिभावक को मेरा पिता जी बताते हुए मेरी मां के ऊपर टीका टिप्पणी करने लगे. विरोध करने पर अकाउंटेंट ने चेयर फेंक कर मारा. विद्यालय में उपस्थित 12वीं की सभी छात्राओं ने अकाउंटेंट पर लगातार दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. प्रखंड प्रमुख व बीडीओ राजेश एक्का ने अकाउंटेंट को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने छात्राओं से लिखित शिकायत देने को भी कहा. इधर अकाउंटेंट अरुण कुमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तिल को ताड़ बनाया जा रहा है. सारी बातें झूठी हैं. प्रमुख व बीडीओ ने कस्तूरबा के किचन का निरीक्षण किया, जिसमें सुबह का बना चावल व सिर्फ आलू की सब्जी देखकर दोनों भड़क गए. कहा कि निर्धारित मेन्यू के अनुरूप छात्राओं को भोजन नहीं दिया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही