Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दोषी करार

Dhanbad : शादी का झांसा देक कर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी साहिल अंसारी को अदालत ने 24 फरवरी को दोषी करार दिया.जिला एवं सत्र न्यायधीश नीरज कुमार विश्वकर्मा की अदालत ने सजा पर फैसला के लिए 2 मार्च की तिथि निर्धारित की है. आरोपी हरिहरपुर थाना क्षेत्र  के लोको बाजार रहने वाला है. पीड़िता ने उसके खिलाफ 19 सितंबर 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अभियुक्त के परिवार के सदस्यों ने 19 अगस्त 2020 को दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर शादी करने की बात कही थी. लेकिन 19 सितंबर 2020 को उसने शादी करने से इनकार कर दिया.

अजय पासवान हत्याकांड में जयमंगल की जमानत पर सुनवाई

जमीन कारोबारी अजय पासवान की हत्या के आरोप मे जेल में बंद नामजद आरोपी जय मंगल हाजरा की जमानत अर्जी पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई अदालत ने पुलिस से कांड दैनिकी तलब की है. 4 फरवरी 2023 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जय मंगल की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.

सुरेश सिंह हत्याकांड में सुनवाई

कोयला कारोबारी और कांग्रेस नेता सुरेश सिंह हत्याकांड की सुनवाई  जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखलेश कुमार की अदालत में हुई. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि 7 दिसंबर 2011 की रात धनबाद क्लब में रोहित सिंह के रिसेप्शन पार्टी में सुरेश सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

नीरज हत्याकांड संजीव की याचिका पर सुनवाई

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकांड की सुनवाई शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान आरोपी संजीव सिंह की ओर से दायर आवेदन पर अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा ने विरोध करते हुए प्रतिउत्तर दायर किया. अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 फरवरी निर्धारित की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-dhullu-mahato-sought-permission-from-the-court-to-attend-the-session/">धनबाद

: विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट से मांगी विस सत्र में भाग लेने की अनुमति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही