Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चाइना डब्लू पर गोली चलाने के मामले में आरोपी फैजान गिरफ्तार

Dhanbad : भूली के बाईपास रोड़ में बुधवार 24 मई की रात वासेपुर के मो अनवर उर्फ चाइना डब्लू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने फैजान नामक एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा, और तीन गोली भी बरामद की है. रविवार 28 मई को पुलिस मुख्यालय में एसएसपी संजीव कुमार ने यह जानकारी दी.

   पार्टी में हुआ विवाद और चली गोली

उन्होंने बताया कि बाईपास रोड स्थित एक होटल में सभी पार्टी कर रहे थे. अनवर उर्फ चाइना डब्लू को भी वहां बुलाया था. तभी किसी बात पर आपस मे ही उलझ गए और गोली चला दी गई. उन्होंने कहा कि कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. टीम में भूली और बैंक मोड़ थाना प्रभारी शामिल थे.

 अन्य आरोपी भी शीघ्र होंगे गिरफ्तार

फिलहाल अपराध में शामिल एक अपराधी फैजान अहमद की गिरफ्तारी हुई है और उसी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद की गई है. अनुसंधान में पता चला है कि गोली कांड में फैजान सहित तीन लोग शामिल थे. एसएसपी ने दावा किया कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसएसपी ने बताया कि अभी तक के अनुसंधान में पता लगा है कि मामला वासेपुर के गैंग से जुड़ा नहीं है. हालांकि ये अपराधी किसी न किसी गैंग से जुड़े ही होंगे, जिसकी जांच चल रही है.

 नए लोगों को बहला कर गैंग में कर रहे शामिल 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों गैंग्स के कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसके बाद से अपराधियों का दल लगातार नए लड़कों को बहला फुसला कर और लालच देकर गैंग में शामिल करा रहा है. एसएसपी ने कहा कि ऐसे लड़कों और उनके परिजनों को सतर्क करना चाहते हैं.

  लालच में न आएं युवा, अंजाम बुरा ही होगा

उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे लालच में न आएं. क्योंकि आपराधिक तत्वों का अंजाम बुरा ही होता है. उन्हें जेल जाना ही पड़ता है. वे अपने भविष्य को खराब न करें. यह जान लें कि क्राइम करेंगे तो उन्हें पुलिस के शिकंजे में फंसना ही है. उन्होंने बताया कि अनवर गोलीकांड में भी गिरफ्तार फैजान के साथ यही हुआ है. वह सीधे इस कांड में संलिप्त नहीं था. प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय व  भूली ओपी प्रभारी रोशन बारा मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही