Search

 
 
 

धनबाद: साइबर क्राइम का आरोपी कुमारधुबी का निकला, गिरफ्तार

 
Dhanbad: साइबर क्राइम के एक मामले में दिल्ली के साइबर सेल की पुलिस टीम ने निरसा पुलिस के सहयोग से कुमारधुबी क्षेत्र के बरडंगाल रविदास टोला निवासी महादेव रविदास को गिरफ्तार कर लिया. निरसा स्थित नाना घर से उसकी गिरफ्तारी हुई. इसके बाद उसे कुमारधुबी ओपी लाया गया. जहां दिल्ली पुलिस ने उससे दो घंटे तक पूछताछ की. दिल्ली पुलिस ने इस संबंध कुछ विशेष जानकारी नहीं दी. सिर्फ यह कहा कि 35.5 लाख ठगी का मामला है. पूछताछ में महादेव ने अपने कुछ साथियों का नाम भी बताया. लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया. कहा कि जब पकड़े जायेंगे तभी जानकारी दी जायेगी. पूछताछ के बाद साइबर अपराधी महादेव रविदास को दिल्ली पुलिस धनबाद जेल ले गयी.

कैसे पकड़ा गया महादेव

पिछले एक पखवारे से दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ने को लेकर जाल बिछा रखा था. बुधवार के शाम महादेव का फोन एक्टिव हुआ तो पता चला कि वह निरसा स्थित मामा के घर पर है. दिल्ली पुलिस ने निरसा पुलिस से मदद मांगी. इसके बाद पूरी तैयारी के साथ देर रात उसके मामा के घर पर छापेमारी की गयी और मौके से ही वह पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि महादेव मोहरा था. 35.5 लाख की ठगी में उसका एकाउंट इस्तेमाल हुआ था. ठगी में वह मुख्य आरोपी तो नहीं है, लेकिन ठगी के रूपये में से उसे मोटी रकम दी गयी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महादेव के पास दो तीन साल पहले कुछ नहीं था. लेकिन हाल में उसके पास काफी रूपये आ गये. रविदास टोला में सुख सुविधा के साथ आलीशान घर बना लिया. जानकारी मिलने पर उसकी मां व उसकी पत्नी गोद में बच्चे को लेकर कुमारधुबी ओपी पहुंची. उसे निर्दोष बता छोड़ने की गुहार लगायी. कहा कि उसे फंसाया गया है. लेकिन दोनों की बात पुलिस ने अनसुनी कर दी. पुलिस ने महादेव की पत्नी का मोबाइल भी जब्त कर लिया, जिसे लौटाने के लिये पुलिस से उलझ गयी. इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही