Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा नेता के ऑफिस में फायरिंग का आरोपी चोरी की बाइक के साथ धराया

 
Dhanbad : सिंदरी में पुलिस के वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक विकास राम उर्फ विवेक पुलिस के हत्थे चढ गया. पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. यह जा जानकरी सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. बताया कि 27 वर्षीय विकास राम अपने दो साथियों के साथ बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल के साथ आ रहा था. पुलिस को देख उसके दोनों साथी सिंदरी थाना से थोड़ा पहले उतर कर झाडि़यों की ओर भाग गए, परंतु विकास राम पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने मोटरसाइकिल का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया और स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है. थाना प्रभारी ने बताया कि विकास ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसमें 25 अगस्त 2022 को शहरपुरा स्थित भाजपा नेता लक्की सिंह के कार्यालय पर फायरिंग और हर्ल विद्युत सब स्टेशन में केबल की चोरी तथा दो अन्य बाइक की चोरी का मामला शामिल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-dies-during-treatment-in-baghmara-road-blocked-in-protest/">धनबाद

: बाघमारा में इलाज के दौरान महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही