Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुराचार का आरोपी रमेश दोषी करार, सजा के बिंदु पर सुनवाई 20 सितंबर को

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी राजगंज निवासी रमेश बेसरा को अदालत ने 19 सितंबर सोमवार को दोषी करार दिया है. धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए मंगलवार 20 सितंबर की तारीख तय की है. पीड़िता की शिकायत पर राजगंज थाने में 26 फरवरी 22 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा थी. 25 फरवरी 22 को 5बजे सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी कि तभी पहले से घात लगाए बैठे रमेश ने उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुराचार किया. उसे रात भर अपने घर में बंद कर रखा था. 26 फरवरी 22 को दोपहर 2:30 बजे वह किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 31 अगस्त 22 को रमेश के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था. 27 अप्रैल 22 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी. अभियोजन ने इस मामले में 5 गवाहों का परीक्षण कराया था. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-aurangzeb-bittu-and-shamshad-shot-my-brother/">धनबाद:

औरंगजेब, बिट्टू व  शमशाद ने मेरे भाई को गोली मारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही