Search

 
 
 

धनबाद : जूता दुकानदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सना कपड़ा व चाकू बरामद

 
Dhanbad : पुटकी के जूता दुकानदार संतोष शर्मा की हत्या के आरोपी को 12 घंटे के भीतर पुटकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार 30 जून को एसएसपी संजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गुरुवार को संतोष और संजीत शराब के नशे में थे. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर संजीत ने चाकू निकालकर संतोष की हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है. पुटकी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, जिसमें संतोष शर्मा गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे एक 22 वर्षीय युवक के साथ पुटकी कोलियरी गेट पर हाथ से हाथ पकड़ कर बात करते दिख रहा है. फुटेज में संतोष के साथ बात कर रहे युवक के हाथ में एक नया चाकू था. पुटकी थाना इंस्पेक्टर रासबिहारी लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया. युवक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को पीबी एरिया जीएम बंगला के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-annual-conference-of-ima-on-july-2-40-doctors-from-jharkhand-and-bengal-will-participate/">

धनबाद : आईएमए का वार्षिक सम्मेलन 2 जुलाई को, झारखंड व बंगाल से 40 डॉक्टर लेंगे भाग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही