Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, बीडीओ का पुतला जलाया

Katras/Baghmara: ग्राम स्वराज अभियान में शामिल राशन कार्ड धारियों ने  नियमित राशन नहीं मिलने पर गुरुवार 20 अप्रैल को बाघमारा प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति का पुतला दहन किया. डुमरा दक्षिण ग्राम पंचायत के पीडीएस डीलर बिनोद कुमार दास पर चार माह से राशन उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है. इसके पहले ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले कार्ड्धारियों एवं ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. धरना को सम्बोधित करते हुए ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो ने कहा कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही से पंचायत के कुछ पीडीएस डीलर मनमानी पर उतर आये हैं. कई कार्ड्धरियों को उनका उचित राशन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने डुमरा के पीडीएस डीलर बिनोद कुमार दास पर कुछ ग्रामीणों को नियमित राशन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया. प्रखंड के अधिकारियों के बुलावे पर सीओ कार्यालय में धरनार्थियों की वार्ता हुई. परन्तु वार्ता से धरनार्थी संतुष्ट नहीं हुए. धरना में जगत महतो, विकास महतो, रामेश्वर साव, लक्ष्मी देवी, विक्की साव, बबीता देवी, चिंकी देवी, पनवा देवी, उर्मिला देवी, रिंकू देवी समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे. बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि डुमरा दक्षिण ग्राम पंचायत के पीडीएस डीलर बिनोद कुमार दास पर ग्रामीणों ने नियमित अनाज नहीं बांटने का आरोप लगाया है. जांच के बाद उस पर क़ानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ी तो लाइसेंस रद्द करने की विभागीय कार्रवाई भी होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही