Search

 
 
 

धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला बुधवार को

 
Dhanbad : नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले की सुनवाई करते हुए धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने मंगलवार को झरिया निवासी आरोपी चंदन कुमार साव को दोषी करार दिया है. अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख निर्धारित की है. पीड़िता के दादा की शिकायत पर धनसार थाने में 2 फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक 2 फरवरी 2023 की सुबह करीब 8 बजे पीड़िता गोल बिल्डिंग ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी. काफी देर तक जब वह लौट नहीं लौटी, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. बाद में खबर मिली कि झरिया के राजवाड़ी निवासी युवक चंदन कुमार साव उसे अपने साथ ले गया है. इसके पहले भी चंदन ने उसके घर में घुसकर गलत हरकत की थी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 9 अप्रैल 2023 को आरोपपत्र दायर किया था. 20 अप्रैल आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी. सुनवाई के दौरान आठ गवाहों का परीक्षण कराया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-took-former-mla-sanjeev-singh-to-aiims-delhi-without-appointment-investigation-started-in-emergency//////">धनबाद

: पूर्व विधायक संजीव सिंह को बिना अपॉइंटमेंट पुलिस ले गई एम्स दिल्ली, इमरजेंसी में जांच शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही