Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : नाम-पहचान बदलकर नाबालिग को अपने जाल में फंसाने और जबरन दुष्कर्म करने के मामले में धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने नामजद आरोपी टुंडी कर्माटांड़ निवासी इकराम अंसारी उर्फ विक्रम हेमरम्ब को दोषी करार दिया है. अदालत सजा के बिंदु पर सुनवाई शुक्रवार को करेगी. पीड़िता की शिकायत पर टुंडी थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता इंटर की छात्रा थी. उसके मोबाइल फोन पर 8-9 महीने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया जाता था. जब वह उससे उसका परिचय पूछती थी तो उसने अपना नाम विक्रम बताया था. इसके बाद वह लगातार पीड़िता से बात करने लगा. पांच जून 2019 को कॉलेज के गेट के पास आरोपी पहुंचा. पीड़िता को धमकी देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और कहा कि गांव पहुंचा देते हैं. आरोप है कि पीड़िता को उसके घर पहुंचाने की बात कह कर आरोपी उसे जंगल में ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म किया. मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने 12 अप्रैल 2020 को आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार किया था. 18 फरवरी 2022 को आरोप तय होने के बाद कोर्ट में मामले की शुरू हुई. अभियोजन ने मामले में चार गवाहों का परीक्षण कराया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-koyalanchal-will-be-illuminated-with-lights-on-the-day-of-consecration-in-ayodhya/">धनबाद

: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन रोशनी से जगमग होगा कोयलांचल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही