Dhanbad : नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के एक मामले में धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने आरोपी जियलगोड़ा जोड़ापोखर निवासी अफरोज अंसारी को बीस वर्ष की सश्रम कैद व दस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है. प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी अफरोज ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर होटल ब्लैक स्टोन ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. जब पीड़िता उससे शादी करने के लिए बोली तो अफरोज अंसारी ने साफ इंकार कर दिया. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 31 दिसंबर 2023 को अफरोज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. 5 जनवरी 2024 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी. अभियोजन ने सात गवाहों का परीक्षण कराया. [wpse_comments_template]
धनबाद : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद
Last Updated: May 08, 2024 12:00 AM (IST)