Search

 
 
 

धनबाद: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) चार वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को आज 24 सितंबर को अदालत ने दोषी करार दिया है. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख तयकी है. प्राथमिकी पीड़िता के पिता की शिकायत पर 19 जुलाई 2020 को जोगता थाने में दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक 18 जुलाई 2020 के सुबह 10:00 बजे पीड़िता हनुमान मंदिर के पास खेल रही थी कि उसी वक्त आरोपी नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया था.

 ग्रामीण डाक सेवक पर सीबीआई ने कसा शिकंजा

Dhanbad : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में धनबाद सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने बेंगाबाद गिरिडीह के महेश मुंडा ब्रांच के ग्रामीण डाक सेवक राजेन्द्र प्रसाद यादव के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया है एफ आई आर में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 से 22 के दौरान राजेंद्र की कुल आय 18 लाख 1 हजार 548 रुपये थी, जबकि उसके पास 78 लाख 47 हजार 214 रुपया की अधिक बेनामी संपत्ति पाई गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही