Search

 
 
 

धनबाद: महिला को मृत बता फर्जी नाती बनकर जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

 

शेष अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर भेजा जाएगा जेल: पुलिस इंस्पेक्टर

Govindpur : 65 वर्षीया जीवित महसन निशा उर्फ मेहरुन निशा को फर्जी वंशावली में मृत घोषित कर व फर्जी नाती बनकर उनकी जमीन बेचने के मामले में गोविंदपुर पुलिस ने खड़काबाद निवासी शहजाद हुसैन को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांड के अनुसंधानकर्ता असलम अंसारी व पुलिस बल ने शुक्रवार रात उसके आवास में छापेमारी की व पकड़ लिया. उसके खिलाफ निरसा थाना अंतर्गत भमाल गांव निवासी महसन निशा ने गोविंदपुर थाना कांड संख्या 370 /22 9 अक्टूबर 2022, धारा 420 , 406, 467, 468, 469 व 120 बी के तहत प्राथमिक की दर्ज कराई थी. मृत घोषित कर जालसाजी पूर्वक जमीन बेचने के षड्यंत्र में डीड के गवाह मो परवेज खड़खाबाद, फिरोज आलम नगरीकला, तेतुलमारी, अब्दुल खलिक अंसारी, रहीमडीह चंदनकियारी तथा शकील अंसारी वासेपुर को भी अभियुक्त बनाया गया था. फर्जी वंशावली में शहजाद हुसैन महसन निशा की पुत्री का पुत्र बन गया था, जबकि वास्तव में उसका उनसे कोई नाता रिश्ता नहीं है. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि शेष अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. इस संबंध में महसन निशा ने कहा कि गोविंदपुर के अवर निबंधक ने क्रेता और विक्रेता की सहमति से रजिस्ट्री की गई डीड को रद्द कर दिया है. परंतु गोविंदपुर अंचल कार्यालय ने अब तक म्यूटेशन रिजेक्ट नहीं किया है. इस कारण पंजी टू में अब भी फर्जी क्रेता का नाम दिख रहा है. उन्होंने गोविंदपुर अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता से म्यूटेशन रद्द करने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही