Search

 
 
 

धनबाद: हाउसिंग कॉलोनी से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई जारी,जनता मार्केट के बारे में चुप्पी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हाउसिंग कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को हटाने की हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने का काम चलता रहा. हालांकि पिछले कई महीनों से खबरों की सुर्खियां बटोर रहे जनता मार्केट पर न तो कोई कार्रवाई हो रही है और न कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार दिख रहा है. सवाल पूछे जाने पर अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं.

  उपायुक्त के आवास का घेराव भी बेनतीजा

मंगलवार को हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों ने भारी संख्या में धनबाद उपायुक्त आवास का घेराव किया और बाद में रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. उनकी मुलाकात धनबाद उपायुक्त से नहीं हो सकी. इधर बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से हाउसिंग कॉलोनी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती कर दिये गए हैं. कई आवासों को सील भी कर दिया गया है. कई अवैध कब्जा धारी मकान खाली करने के लिए समय मांग रहे हैं.

  जनता मार्केट के बारे में कोई बात नहीं: सामंता

जनता मार्केट के बारे में सवाल पूछे जाने पर अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं.  उनका कहना है कि इस मामले में वह कोई बात नही करना चाहते हैं. काफी मशक्कत के बाद हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार सामंता से बात हुई. हालांकि उनका भी कहना था कि फिलहाल जनता मार्केट के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते. समय आने पर जनता मार्केट को भी खाली कराया जाएगा. फिलहाल जनता मार्केट के अलावा जो अवैध कब्जा धारी हैं, उन्हें सील करने की प्रक्रिया चल रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fisheries-department-gave-information-about-government-schemes-to-cooperatives/">धनबाद:

मत्स्य विभाग ने सहकारी समितियों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही