Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्वास्थ्य केंद्रों में रात की ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : सिविल सर्जन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रात में गायब होने वाले डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को रात्रि में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक के आदेश का पालन करते हुए रात्रिकालीन सेवा में मरीजों को विशेष निगरानी करने को कहा है.

  आम लोगों को दें कारगर स्वास्थ्य सेवा

उन्होंने कहा है रात्रि कालीन ड्यूटी से यदि कोई डॉक्टर अथवा कर्मचारी गायब रहता है, तो उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों को कारगर स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने के लिए उन्होंने सभी प्रभारियों से तैनात रहने की अपील की है. सिविल सर्जन ने गोविंदपुर, टुंडी और तोपचांची, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया है.

    स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं होगी दवाओं की कमी

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कमी नहीं होगी. राज्य मुख्यालय और स्थानीय स्तर पर दवा की खरीद की जा रही है. उन्होंने प्रभारी डॉक्टरों को नियमित रूप से बैठने और ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाने को कहा है. सामान्य बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज केंद्र में भर्ती कर किया जाए. उन्होंने कहा कि वैसे मरीजों को भी शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है, जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में हो सकता है. केंद्रों में जो कमी है उसे दूर करने की कोशिश हो रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vigilance-increased-in-railways-delhi-parcels-banned-from-12-to-15-august/">धनबाद

: रेलवे में सतर्कता बढ़ी, 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के पार्सल पर रोक [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही