Search

 
 
 

धनबाद : चुनाव से पहले दागियों पर होगी कार्रवाई- एसएसपी

 

नए भवन में पहली क्राइम मीटिंग, कई बिंदुओं पर जारी किया दिशा-निर्देश

Dhanbad : धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दन ने नए समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. सिटी व ग्रामीण एसपी के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी थाना व ओपी प्रभारी शामिल हुए. बैठक में थानों में लंबित कांडों, वारंट, कुर्की, संगठित अपराधों सीपी केस, पीजी पोर्टल सहित अन्य मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी. एसएसपी ने लोकसभा चुनाव से पहले कुख्यात अपराधियों व दागियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया.साथ ही अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर जिले में विशेष चौकसी बरतने और असामाजिक तत्वों व आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश थानेदारों को दिया. एसएसपी ने सभी थानों में लंबित जेओएफएस मामलों का 15 दिनों के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया. आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने और निष्पादित कांडों की सूची उपलब्ध कराने को कहा. संगठित अपराधियों के जमानतदार का सत्यापन करने, जिले में प्रतिदिन चलाये जाने वाले एंटी क्राइम चेकिंग का कड़ाई से अनुपालन करने, थाना और ओपी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना में बैठकर कांड दैनिकी लिखने, घटना होने पर थाना प्रभारी को 24 घंटे के अंदर घटनास्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन करने को कहा. चोरी कांड का आठ घंटे के अंदर उद्भेदन करने के लिए कतरास थाना प्रभारी को और धनबाद शहर में घटित घटना के बाद धनबाद थाना प्रभारी से पहले सरायढेला थाना प्रभारी को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए पुरस्कृत किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-land-subsidence-near-katras-goods-including-shop-garage-buried-under-ground/">धनबाद

: कतरास के पास भू-धंसान, दुकान-गैरेज सहित सामान जमीन में समाए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही