Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना का अवैध कनेक्शन लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

नगर परिषद की टीम ने शुरू किया सर्वे

Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शहरी जलापूर्ति योजना से अवैध कनेक्शन लिए लोगों की अब खैर नहीं. नगर परिषद ने अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे के बाद उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई शुरू करेगा. चिरकुंडा नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि सभी 21 वार्डों व मुख्य सड़कों के किनारे सैकड़ों लोगों ने शहरी जलापूर्ति योजना से अवैध कनेक्शन ले रखा है. जिससे विभाग को राजस्व की हानि तो हो ही रही है, वहीं दूसरी ओर पानी आपूर्ति में प्रेसर लो होने के कारण वैध उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि चिरकुंडा जीटी रोड, नेहरू रोड व चिरकुंडा-पंचेत रोड के आसपास रहने वाले सैकड़ों लोगों द्वारा शहरी पानी का अवैध कनेक्शन लेने की सूचना मिली है. ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है, ताकि ठोस सबूत के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके. उन्होंने ऐसे लोगों से 31 जुलाई तक अपना कनेक्शन वैध कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय में आवेदन देने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही