Search

धनबाद :  होली व शब ए बारात में डीजे साउंड बजाने वालों पर होगी कार्रवाई

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  होली व शब ए बारात में डीजे साउंड बजाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाई.साथ ही पूरे अनुमंडल क्षेत्र में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. उक्त बातें सोमवार 6 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी कहीं. उन्होंने बताया कि पहले ही साउंड सिस्टम को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. यदि कोई व्यक्ति डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग करते हुए पाया जाएगा तो संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp