Jharia : झरिया विधानसभा भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 4 मार्च की शाम बीसीसीएल जियलगोड़ा गेस्ट हाउस में शिविर का आयोजन में किया गया. मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2024 के विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. कहा कि जीत का परचम लहराने के लिए हर बूथ पर 150 कार्यकर्ताओं को जोड़े, ताकि 60 प्रतिशत वोट पाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके. प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख केंद्र सरकार की आठ वर्षों की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व संचालन उमेश यादव ने किया. पार्टी नेता नितिन भट्ट, श्रवण राय, योगेंद्र यादव, सुजीत कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, बाबू जेना, आनन्द ओझा, अभिषेक पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए. [wpse_comments_template]
धनबाद : एक बूथ पर 150 कार्यकर्ताओं को जोड़ें- पीएन सिंह
Last Updated: Mar 04, 2023 12:00 AM (IST)