Search

धनबाद : ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ें, उनका नामांकन कराएं- बीडीओ

तोपचांची प्रखंड सभागार में स्कूल रुआर के तहत कार्यशाला का आयोजन

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार 23 जून को स्कूल रुआर अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि  उपस्थित थे. उन्हें स्कूल रुआर कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, ड्रॉप आउट कम करने व ऐसे बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए बैक टू स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. उन्होंने स्कूलों में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के ड्रॉपआउट छात्र-छात्राओं को वापस लाने और नियमित उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया. उनका विद्यालय में फिर से नामांकन कराना, उन्हें विद्यालय भेजना व शिक्षा के लिए प्रेरित करना कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है. इसमें सभी पंचायत प्रतिनिधियों व शिक्षा मित्रों को अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी. उन्होंने कहा कि गांव में जागरूकता के अभाव में बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और आगे चलकर वे रास्ता भटक जाते हैं. इसलिए सभी को चाहिए कि उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करें. मौके पर तोपचांची प्रखंड प्रमुख आंनद महतो, उपप्रमुख हेमलाल महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद मोदी व सहदेव महतो, बीपीओ रिंकी कोर सहित प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-it-cost-the-hospital-worker-to-remove-slippers-of-drms-wife-she-got-scolded-and-got-her-clothes-removed/">धनबाद

: डीआरएम की पत्नी का चप्पल उतरवाना अस्पताल कर्मी को महंगा पड़ा, पड़ी डांट, कपड़े भी उतरवाए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp