Search

 
 
 

धनबादः अपर समाहर्ता ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व राजकीय पॉलिटेक्निक का किया निरीक्षण

अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने शुक्रवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद का दौरा कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने शुक्रवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद का दौरा कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.


सबसे पहले उन्होंने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चुनाव सामग्री डिस्पैच की तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान बैलेट बॉक्स एवं अन्य सामग्री रखने के स्थानों का जायजा लिया गया.उन्होंने पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क की व्यवस्था करने तथा पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कार्मिक कोषांग और मेडिकल कैंप के लिए चिन्हित स्थलों पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए.

 

इसके बाद अपर समाहर्ता ने राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाए गए रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल और द्वितीय तल पर 11 निर्वाची पदाधिकारियों के अनुसार बनाए गए ब्रजगृह एवं काउंटिंग हॉल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की.साथ ही ब्रजगृह से काउंटिंग हॉल तक मतपेटिकाओं के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाए जा रहे मार्ग, काउंटिंग हॉल के पार्टीशन एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके.

 

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नियाज अहमद, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार, आईटी मैनेजर रुपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल, जिला उद्योग केंद्र के आदित्य चौधरी, डीआरडीबी के संतोष सिन्हा, राजस्व विभाग के सुशील कुमार सिन्हा, राम विलास राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही