Search

 
 
 

धनबाद : कोल मंत्रालय के अपर सचिव ने बेलगड़िया में डेवलपमेंट सेंटर का किया उद्घाटन

 
Dhanbad : कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एम नागराजू शनिवार को धनबाद पहुंचे. उन्होंने बेलगड़िया टाउनशिप में मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद, धनबाद के डीसी वरुण रंजन, बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता, डीपी मुरली कृष्ण रैमया सहित बीसीसीएल के अन्य वरीय  अधिकारी मौजूद रहे. अपर सचिव ने झरिया मास्टर प्लान के तहत विस्थापितों के लिए बेलगड़िया में बनाई गई टाउनशिप और वहां रह रहे विस्थापितों के आवासों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियो को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. दरअसल] झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र से विस्थापित होकर बेलगड़िया टाउनशिप में बसे लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए बीसीसीएल ने वहां मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की शुरुआत की है. बीसीसीएल का सस्टेनेबल डेवलपमेंट सीएसआर के तहत एनएसडीसी के साथ इसको लेकर एमओयू भी हुआ है. जिसके तहत यहां की महिलाओं और पुरुषों को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें फैशन डिजाइनिंग, फैशन टेलरिंग, एचईएमएम व अन्य तरह की ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित किया जाएगा, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसको लेकर बेलगड़िया के अलावा दूसरा सेंटर बरोरा में भी खोला जाना है. पूर्व उप मुखिया सीमा देवी ने अपर सचिव को ज्ञापन देकर यहां की समस्याओं से अवगत कराया. बेलगड़िया में व्यापत समस्याओं को जानकर कोल मंत्रालय के अपर सचिव ने अधिकारियों को जल्द से जल्द उन सभी समस्याओं का निवारण करने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-broke-the-lock-of-bccl-surveyors-house-and-ran-away-with-property-worth-lakhs////">धनबाद

: बीसीसीएल सर्वेयर के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति ले भागे चोर
                           [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही