Search

 
 
 

धनबाद: मुहर्रम में निरसा चौक पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) मुहर्रम पर्व को लेकर निरसा थाना परिसर में बीडीओ विकास राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास, निरसा थानेदास सह इंसपेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं सीओ मौजूद थे. बैठक में लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुझाव दिये. अधिकारियों ने सभी लाइसेंसधारियों के लाइसेंस की मांग करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की.  कहा गया कि जुलूस में किसी प्रकार का कोई हुडदंग ना हो एवं कोविड-19 का पालन करते हुए पर्व को मनाएं. इंसपेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में निरसा चौक पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही आवागमन के लिए जीटी रोड पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. बैठक में शांति समिति के सदस्य के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tricolor-will-be-hoisted-from-12-to-15-in-all-government-semi-government-buildings/">धनबाद

: सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवन में 12 से 15 तक लहराएगा तिरंगा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही