Search

 
 
 

धनबाद: अदिति रजक ने डांस प्रतियोगिता में लहराय़ा परचम, मैथन का बढ़ाया मान

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) केंद्रीय विद्यालय कक्षा 6 की छात्रा अदिति रजक ने दार्जिलिंग में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर मैथन का मान बढ़ाया है. राजबाड़ी महोत्सव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल 2022 एवं नृत्य महल डांस अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से प्रतिभागियों ने ऑनलाइन आवेदन दिया था. आदिति रजक ने ओडीसी नृत्य पर ऐसा समा बांधा कि निर्णायक मंडली उसे सर्वश्रेष्ठ घोषित करने पर मजबूर हो गई. उसे विजेता कप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार से विद्यालय ही नहीं मैथन का भी मान बढा है. यह जानकारी देते हुए छात्रा के पिता सजल रजक ने बताया कि उनकी पुत्री ने राजबाड़ी महोत्सव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था. प्रतियोगिता 12 जून को दार्जिलिंग में हुई. आदिति प्रथम स्थान पर रही. उन्होंने कहा कि मंगलवार संध्या 5:00 बजे उनके आवास केशरकुरल ग्राम में सम्मान समारोह होगा, जिसमें पूर्व विधायक अरूप चटर्जी उसे सम्मानित करेंगे. इस पुरस्कार से अदिति के माता पिता सहित विद्यालय के शिक्षक एवं प्राचार्य नवेंदु पाराशर भी बेहद प्रसन्न हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nsui-accused-of-burning-effigy-of-pm-in-university-campus/">धनबाद

: एनएसयूआई पर विवि परिसर में पीएम का पुतला जलाने का आरोप [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही