Search

 
 
 

धनबाद: जेईई मेन में डीएवी कोयलानगर के आदित्य बने जिला टॉपर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जेईई मेन की परीक्षा में धनबाद जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिले के 250 से अधिक विद्यार्थियों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं. डीएवी कोयलानगर के आदित्य रंजन सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.92 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है.   दिल्ली पब्लिक स्कूल के आदर्श कुमार सिंह ने 99.98 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और बड्स गार्डन स्कूल राजगंज के अक्षत प्रियदर्शी ने 99.71 परसेंटाइल अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. जिले के दर्जनों कोचिंग संस्थानों व स्कूलों के लगभग 500 बच्चों के पास होने की संभावना है.

        धनबाद जिले के टॉप टेन

  1. आदित्य रंजन सिन्हा - 99.92 - डीएवी कोयलानगर
  2. आदर्श कुमार सिंह - 99.88 - दिल्ली पब्लिक स्कूल
  3. अक्षत प्रियदर्शी - 99.71 - बड्स गार्डेन
  4. उदय केशव - 99.69 - दिल्ली पब्लिक स्कूल
  5. श्रीप्प चटर्जी - 99.68 - दिल्ली पब्लिक स्कूल
  6. अवनित सिंह - 99.66 - एसएसएसएसएस गुरुकुलम
  7. नमन कुमार - 99.64 - एसएसएसएसएस गुरुकुलम
  8. अक्षत सिंघानिया - 99.51 - राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर
  9. सक्षम सिन्हा - 99.41 - दून पब्लिक स्कूल
  10. मनीष कुंडु - 99.38 - दिल्ली पब्लिक स्कूल                                                       [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही