Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एडीएम ने निबंधन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों से पूछताछ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला निबंधन कार्यालय में दलालों की सक्रियता की मिल रही शिकायतों को देखते हुए एडीएम लॉ एंड ऑडर कमल किशोर गुप्ता ने 17 मई को निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. कर्मियों से कार्यालय में  नियमित आने-जाने वाले बाहरी लोगों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कर्मियों ने इससे अनभिज्ञता जाहिर की. एडीएम ने निबंधन से जुड़े कुछ कागजात की भी जांच की. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि निबंधन कार्यालय में दलाल सक्रिय हैं. जमीन का डीड बनवाने, पुराने डीड की कॉपी निकलवाने, नाम ट्रांसफर आदि के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. इसी को जांचने वह कार्यालय आए थे. जांच अभी पूरी नहीं हुई है. सभी तथ्यों को समझने-परखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. ज्ञात हो कि निबंधन कार्यालय में चपरासी से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक की मिलीभगत रहती है. दलाल इनके जरिए ही अवैध कमाई करते हैं. बदले में उन्हें भी अच्छी रकम देते हैं. यही वजह है कि निबंधन कार्यालय में बिना चढ़ावा दिए जमीन से जुड़ा एक भी काम नहीं होता है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-mla-inaugurated-panshala-in-dhansar/">

धनबाद : विधायक ने धनसार में पनशाला का किया उद्घाटन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही