Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईद को लेकर प्रशासन चौकस, मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की होगी तैनाती

33 थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी

Dhanbad : धनबाद जिले में मुसलमानों का त्योहार ईद शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन चौकस है. मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. डीसी संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार व अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कमलाकांत गुप्ता ने 20 अप्रैल को पर्व को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को 7 जोन में बांटा गया है. सभी 31 थाना व 22 ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे.

जोन वाइज विधि व्यवस्था की इनपर होगी जिम्मेवारी

धनबाद जोन में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता व डीएसपी मुख्यालय (एक) अमर कुमार पांडेय, कतरास जोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ राजेश कुमार सिंह व एसडीपीओ बाघमारा निशा मुर्मू, चिरकुंडा जोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन में डीपीओ महेश भगत व निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार, तोपचांची जोन के तोपचांची व गोमो में सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह व पुलिस निरीक्षक तोपचांची जयराम प्रसाद, झरिया के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्रा व सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में राज्य कर संयुक्त आयुक्त अंशु कुमार यादव व गोविंदपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार, टुंडी ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह व पूर्वी टुंडी में सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार व डीएसपी मुख्यालय (द्वितीय) अरविंद कुमार सिंह प्रभार में रहेंगे.

इन थाना क्षेत्रों में रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली ओपी, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, निरसा, कुमारधुबी, सुदामडीह, पाथरडीह, चिरकुंडा, पंचेत ओपी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा, बलियापुर, भौरा व मधुबन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी.

21 से 24 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

जिला नियंत्रण कक्ष 21 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक सक्रिय रहेगा. अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था  कमला कांत गुप्ता जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 - 2311217 व 100 है. आपात स्थिति में इन नंबर पर फोन कोई भी व्यक्ति जानकारी दे सकता है.जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार बंधु कच्छप, अंशु कुमार पांडेय, रवींद्र नाथ ठाकुर सहित 36 दंडाधिकारियों व 36 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला नियंत्रण कक्ष तीन शिफ्ट में कार्य करेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-whole-house-burnt-to-ashes-in-mohlidih-of-east-tundi/">धनबाद:

 पूर्वी टुंडी के मोहलीडीह में आग से पूरा घर जल कर राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही