Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिला 20 सूत्री सदस्यों को तवज्जो नहीं दे रहा प्रशासन- ब्रजेंद्र सिंह

Dhanbad : धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन पर 20 सूत्री के सदस्यों को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया है. यहां 7 मई को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी देने में प्रशासन कोताही बरत रहा है. किसी भी योजना की जानकारी 20 सूत्री के सदस्यों को नहीं दिया जा रही है. भीषण गर्मी में जिले 75 प्रतिशत चापानल खराब हैं, पुराना कुआं दम तोड़ चुके हैं. इन सभी विषयों की जांच होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि धनबाद को छोड़ राज्य में शायद ही ऐसा कोई जिला होगा जहां 18 महीने से 20 बीस सूत्री की बैठक नहीं हुई हो. इस संबंध में उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को जानकारी भी दे दी गई है, लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही