Search

धनबाद : एग्यारकुंड प्रखंड के गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित करे प्रशासन- बादल

Maithon : मासस ने ग्रामीणों की 5 सूत्री मांगों को लेकर 20 मार्च को एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया और चेतावनी सभा की. जिप सदस्य और मासस नेता बादल बाउरी ने कहा कि प्रशासन प्रखंड की पंचायतों व गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करे. बंद पड़ी अति महत्वकांक्षी योजना मल्टी विलेज सप्लाई स्कीम को अविलंब चालू कराया जाए. उन्होंने कहा कि मुगमा जलापूर्ति योजना के तहत एग्याकुंड पानी टंकी से मुगमा, शिवडंगाल, भालुकसुन्दा, गोपीनाथपुर, सियालकनाली आदि गांवों में पानी नहीं मिल रहा है. इन गावों में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए. ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास व विकलांग पेंशन योजना में पारदर्शिता लाने, बंद पेंशन स्कीम को चालू करने, आवासीय, आय, जाति व ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-accused-of-gang-rape-with-tribal-girl-arrested/">धनबाद

:  आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp