Search

 
 
 

धनबाद : बस्ताकोला कोल डंप में अशांति फैलानेवालों पर कार्रवाई करे प्रशासन- मोर्चा

 

विवाद पर भाजपा नेत्री के आरोप को बताया बेबुनियाद

 Dhanbad :  संयुक्त मोर्चा ने बस्ताकोला कोल डंप विवाद पर भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह द्वारा प्रशासन पर सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में कार्य करने के आरोप को बेबुनियाद बताया है. चांदमारी डंप में 9 जुलाई को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्चा असंगठित आदिवासी मजदूरों के हित में चांदमारी डंप चालू कराने के पक्ष में है. 1980 में अंडरमाइंस के समय से यहां दलित आदिवासी मजदूर कार्य करते थे. आदिवासी यहां के मूल रैयत हैं. इन लोगों की लगभग 3.30 एकड़ जमीन खनन कार्य में चली गई है. अब इन्हें बाहरी बताया जा रहा है. मोर्चा इसे बर्दास्त नहीं करेगा. उन्हाेंने कहा कि गुंडा तत्वों की फायरिंग व मारपीट का विरोध करने पर बीसीसीएल ने यहां कोयला आवंटन स्थगित कर दिया है, जो गलत है. प्रशासन निष्पक्ष जांच कर अशांति फैलानेवालों के खिलाफ कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि मोर्चा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराएगा. मौके पर राजद नेता नवल किशोर पासवान, मासस के नीतीश पासवान, आरसीएमएस के रामबाबू पासवान, जनता मजदूर संघ कुंती गुट के रूद्र प्रताप सिंह, झारखंड कोलियरी कर्मचारी संघ के उमाशंकर चौहान, जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के बबलू सिंह, इंटक के महेंद्र पासवान गुड्डू उर्फ अरमेद्र सिंह, जेएमएम के गणेश निषाद आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-legislators-wife-laid-foundation-stone-of-community-building-in-karmatand/">धनबाद

: करमाटांड़ में विधायक पत्नी ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही