Search

 
 
 

धनबाद : रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने तेलमच्चो पुल के पास रोका

 
Mahuda : धनबाद से सचिवालय घेराव में भाग लेने 11 अप्रैल को रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने धनबाद-बोकारो मार्ग पर तेलमच्चो पुल के समीप रोक दिया. इनमें निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित कई नेता शामिल थे. पुल के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कुछ देर तक हंगामा किया और सड़क पर धरना पर बैठकर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस-प्रशासन की टीम ने वाहनों के कागजात की जांच की. इसके बाद ही वाहनों को जाने दिया गया मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, रमेश राही, महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, बाघमारा मंडल अध्यक्ष बच्चू राय, अनिल उपाध्याय, बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, शिबू महतो, बिरजू रवानी, जीतन रवानी, मटुक मिश्रा, पिंटू सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/jai-bharat-satyagraha-of-congress-in-dhanbad-on-12th-workers-from-sindri-will-also-participate/">धनबाद

में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह 12 को, सिंदरी से भी कार्यकर्ता लेंगे भाग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही