Search

 
 
 

धनबाद : प्रशासन एकादश 23 रन से विजयी, डीसी मैन ऑफ द मैच

 

गोल्फ ग्राउंड में प्रशासन व नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन

Dhanbad : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार 20 अगस्त को धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए. जवाबी पारी खेलने उतरी नागरिक एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट पर महज 103 रन ही बना सकी. इस प्रकार प्रशासन एकादश ने  23 रन से जीत दर्ज की. धनबाद के डीसी वरुण रंजन (प्रशासन एकादस) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 12 रन बनाए. वहीं तीन रन देकर एक विकेट भी झटका. सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार को बेस्ट बल्लेबाज व सुदामा को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला. इससे पूर्व झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. डीसी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन नियमित रूप से होना चाहिए. सभी ने खेल भावना के साथ अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया.

प्रशासन एकादश में ये रहे शामिल

प्रशासन एकादश की टीम में डीसी वरुण रंजन (कप्तान), एसडीओ  प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडेय, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, धनबाद सीओ प्रशांत कुमार लायक, सहायक नगर आयुक्त  प्रकाश कुमार, अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी सुशांत मुखर्जी,  प्रदीप कुमार, एलडीएम  राजेश सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार व सुदामा शामिल थे.

नागरिक एकादश में ये शामिल

नागरिक एकादश की टीम में टाटा स्टील जामाडोबा के महाप्रबंधक संजय राजौरिया (कप्तान), धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव उत्तम कुमार बिश्वास,  अजय नारायण लाल, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार सिंह, बरवाअड्डा चैबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अशोक सराफ, धनबाद बिल्डर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य  शैलेश कुमार, राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी के राजन सिन्हा, बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महासचिव लोकेश अग्रवाल, आईएमए के कोषाध्यक्ष डॉ राकेश इंदर सिंह, कृषि बाजार समिति के कार्यकारिणी सदस्य अमित जैन, आईएमए के डॉ. आमिर, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव  संजीव राणा, अनिल सिंह व ललित जगनानी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rudra-puja-brings-welfare-to-the-individual-family-and-society-brahmachari-abhay/">धनबाद

: रुद्र पूजा से व्यक्ति, परिवार व समाज का होता है कल्याण- ब्रह्मचारी अभय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही