Search

 
 
 

धनबाद : दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता : बीडीओ

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) दुर्गापूजा को लेकर सोमवार की संध्या गलफरबाड़ी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.  बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी संजय उरांव ने की. मुख्य अतिथि एग्यारकुंड प्रखंड बीडीओ विनोद कर्मकार मौजूद थे. बैठक में गलफरबाड़ी, कापासारा, गलफरबाड़ी मेला कमिटी, न्यू स्टार क्लब दुर्गापूजा कमिटी के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में होने वाली पूजा के बारे में बताया मुख्य अतिथि बीडीओ विनोद कर्मकार ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, आवागमन का रास्ता, वाहनों के लिए व्यवस्था, वोलिंटियर की नियुक्ति, अग्निशमन यंत्र का प्रबंध करना हर कमेटी की जिम्मेवारी है. अगर कोई समस्या होती है तो स्थानीय प्रभारी को सूचित करें. बैठक का संचालन नागेंद्र कुमार सिंह ने किया. बैठक में जिप सदस्य बादल बाउरी, उपप्रमुख बिनोद दास, मुखिया काकुली मुखर्जी, अजय राम,  अशोक शर्मा, बलराम प्रसाद, बापी गोस्वामी, लक्ष्मी बाउरी, वंदना रविदास, सुष्मिता हेंब्रम, कल्याणी मोची, बोटे कृष्णमल, राजू गोराई, सुरेंद्र लाल घोष आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-angry-animal-guards-demonstrated-due-to-non-payment-of-salary-for-six-months/">धनबाद

: छह माह से वेतन नहीं मिलने से क्षुब्ध पशु रक्षकों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही