Search

 
 
 

धनबाद: झरिया डिग्री कॉलेज में एडमिशन शुरू, रागिनी सिंह ने बांटी मिठाई

 

प्राचार्य आर पी सिंह ने की छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना

Jharia: जामाडोबा-पुटकी मार्ग के किनारे झरिया डिग्री कॉलेज में बुधवार 19 जुलाई को छात्र छात्राओं के नामांकन की शुरुआत हो गई. कॉलेज लगभग 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है व जिसकी लागत 12 करोड़ 99 लाख है. इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह, कॉलेज के प्राचार्य आर पी सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व छात्र छात्राए मौजूद थे. प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया व नए सेमेस्टर के लिए छात्र छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया शुरू की. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने प्राचार्य आर पी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया. उन्होंने नामांकन कराने आए बच्चों के बीच मिठाई भी बांटी. उन्होंने ने बताया कि पूर्व विधायक संजीव सिंह की पहल पर कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था. 15 जनवरी 2019 को सांसद पीएन सिंह व झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने कॉलेज भवन निर्माण का शिलान्यास किया था. आरएसपी कॉलेज को  बेलगड़िया स्थानांतरित करने के समय कोयलांचल के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व आंदोलन किया था. उस समय के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झरिया सहित राज्य के हर प्रखंड में एक-एक डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा की थी. आरएसपी कॉलेज झरिया से बेलगड़िया शिफ्ट हो जाने के बाद छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई थी. उनकी कठिनाई को ध्यान में रख कर झरिया के तत्कालीन विधायक संजीव सिंह राज्य व केन्द्र सरकार को पत्राचार किया थाय राज्य सरकार ने 2016 में राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डिग्री कॉलेज खोलने की योजना बनाई थी. उसयोजना के तहत झरिया विधान सभा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई. इस डिग्री कॉलेज की शुरुआत से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जगी है. प्राचार्य आर पी सिंह ने कहा कि जो जिमेवारी उन्हें मिली है, उसके लिए वह कुलपति, कॉलेज प्रबंधन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हैं. शिक्षक, कर्मचारी व फंड की कमी है. समय के साथ वह भी पूरी हो जाएंएगी. छात्र छात्राओं के भविष्य को लेकर तत्पर रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही