Search

 
 
 

धनबाद : किशोरियों ने ली शपथ-न करेंगे और न होने देंगे बाल विवाह

 
बाघमारा के लुतीपहाड़ी में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने आयोजित की कार्यशाला Katras : बाघमारा प्रखंड के लुतीपहाड़ी पंचायत भवन में शनिवार 24 जून को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के द्वारा बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल मजदूरी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका तथा किशोरी मंडल सदस्यों के बीच कार्यशाला आयोजित की गई. मौके पर फील्ड मोबलाइज़र अशरफ आलम ने कहा कि बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी  तथा बाल यौन शोषण समाज के लिए कलंक के समान है और कानूनन अपराध है. इसमें अपराधी को छह माह की सजा व 1 लाख जुर्माना दोनों हो सकता है. मौके पर किशोरियों ने यह शपथ ली कि बाल विवाह नहीं करेंगे न होने देंगे और न ही किसी बाल विवाह की शादी में शामिल होंगे. मौके पर सेविका मीना देवी, शबाना आज़मी, आकृति शर्मा, सुमन,  चांदनी, रिशु, तमन्ना परवीन, भोली, सानिया परवीन, चांदनी परवीन, अंजली कुमारी, मरियम खातून, शाहीन परवीन, सुलेखा, पुष्पा, आरती, शिवानी, संतोषी देवी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-advocate-naveen-kumar-seriously-injured-in-a-road-accident/">धनबाद:

सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता नवीन कुमार गंभीर रूप से जख्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही