Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : परिवार नियोजन अपनाएं, दो बच्चों के बीच अंतर 5 साल तक रखें- डॉ. मिहिर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-stop-the-work-of-outsourced-company-in-protest-against-dumping-of-ob/">(Dhanbad)

जिले के झरिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजाबाड़ी में 23 सितंबर को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. पीएसआई इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एमओआईसी झरिया के डॉ. मिहिर कुमार ने लाभुकों के बीच नि:शुल्क गर्भनिरोधक गोली बांटकर की. महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित किया और इसके फायदे भी बताए. कहा कि परिवार नियोजन की दो विधियां हैं. स्थाई विधि बंध्याकरण और नसबंदी है. गर्भनिरोधक गोली माला एन, सुई, कॉपर टी, कंडोम आदि का इस्तेमाल कर भी इसे रोका जा सकता है. दो बच्चों के बीच में 2 से 5 साल का अंतर जरूरी है ताकि दोनों बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास समुचित ढंग से हो सके. मौके पर एनयूएचएम के विनय कुमार यादव, पीएचएम हरिगोपाल महतो, बीटीटी रेखा कुमारी, पीएसआई इंडिया के प्रेम कुमार और पूजा गुप्ता समेत सहिया व स्वास्थ्यकर्मी,मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-demand-of-24-thousand-honorarium-the-sahiyas-staged-a-sit-in-outside-the-cs-office/">धनबाद

: 24 हजार मानदेय की मांग पर सहियाओं ने सीएस ऑफिस के बाहर दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही