Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आद्रा क्रिकेट क्लब ने माही क्रिकेट क्लब को हराया, बना विजेता

Maithan : कुमारधुबी कोलियरी मैदान में अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आद्रा क्रिकेट क्लब माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी को हराकर विजेता बना.29 अप्रैल शनिवार को खेले गए 20 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर आद्रा ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. कुमारधुबी की सधी गेंदबाजी के कारण आद्रा की पूरी टीम 15 ओवर में 75 रन ही बना सकी. संध्या कुमारी ने 28 रन बनाए. माही क्रिकेट क्लब की सेफा हसन एवं आनंदिता किशोर ने तीन-तीन विकेट लिए. जवाबी पारी खेलते हुए कुमारधुबी की टीम आद्रा टीम की घातक गेंदबाजी के सामने 16 ओवर में महज 55 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई. आद्रा की प्रियंका सवाई ने 5 विकेट लिये. अंजली सोरेन एवं अर्पिता लायक ने क्रमशः 14 एवं 13 रन बनाए. विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सम्मानित किया. उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर झारखंड क्रिकेट संघ के प्रबंधकीय समिति के सदस्य विनय कुमार सिंह ने सम्मानित किया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड माही क्रिकेट क्लब की अनामिका कुमारी को डीसीए के महासचिव उत्तम कुमार विश्वास ने दिया. आद्रा की प्रियंका सवाई को प्लेयर ऑफ द फाइनल विश्वनाथ दास ने दिया. व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार रनर टीम को बापी बनर्जी और सपन गुहा ठाकुरता ने दिया, जबकि विनर टीम को डीएन पाठक, प्रवीण चौधरी एवं गुड्डू सिंह ने पुरस्कार दिया. इसके अलावा स्कोरर, अंपायर को भी पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट के संयोजक झारखंड क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष ने माही क्रिकेट क्लब की होनहार खिलाड़ी सुमित्रा सोय को नई साइकिल प्रदान की. खेल के प्रारंभ में पूर्व क्रिकेटर तथा मैथन सिरामिक्स के प्रबंध निदेशक विशाल अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस मौके पर कोच भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज, संजय यादव, विकास कुमार, मुन्ना यादव, संजीत यादव, अशोक यादव, प्रभाकर विश्वकर्मा, शेख मुख्तार, मनु शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही