Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरही को 132 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा आद्रा क्रिकेट क्लब

Maithon : निरसा प्रखंड के कुमारधुबी कोलियरी मैदान में 27 अप्रैल को अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट चौथा क्वार्टर फाइनल खेला गया. आद्रा क्रिकेट क्लब ने बरही क्रिकेट क्लब को 132 रनों के भारी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आद्रा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 249 रन बनाए. संध्या कुमारी ने 79 रन व रूमा कुमारी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 32 बॉल में 76 रन बनाए. बरही की सोनम, विजेता व सोनी कुमारी ने एक-एक विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी बरही क्लब की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर महज 117 रन ही बना सकी. विजिता ने 44 रन व रिंकी कुमारी ने 36 रन का योगदान दिया. आद्रा क्लब की रूमा, प्रियंका व ममता ने एक-एक विकेट झटके. शानदार बल्लेबाजी के लिए आद्रा की रूमा कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. खेल के प्रारंभ में टूर्नामेंट के संयोजक झारखंड क्रिकेट संघ के सदस्य अभिजीत घोष ने मुख्य अतिथि कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव को खिलाड़ियों से परिचय करवाया. मौके पर कोच भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज, संजय यादव, विकास कुमार, मुन्ना यादव, संजीत यादव, अशोक यादव, छोटन यादव, प्रभाकर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drinking-water-crisis-in-doctors-colony-maithon-people-buying-tanker-and-jar-water/">धनबाद

: डॉक्टर्स कॉलोनी मैथन में पेयजल संकट, टैंकर व जार का पानी खरीद रहे लोग  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही