Search

 
 
 

धनबाद : एडीआरएम ने गोमो व चंद्रपुरा में विश्राम गृह का किया निरीक्षण

 
गार्ड, ड्राइवर और आरपीएफ जवान व कार्यरत कर्मचारियों से लिया व्यवस्था का हाल
Gomoh : धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम विनीत कुमार गुरुवार 17 अगस्त को गोमो पहुचे. जहां उन्होने  बारी-बारी से चालक विश्राम गृह, आरपीएफ  बैरक  और संरक्षक विश्राम गृह का निरीक्षण  किया. इस दौरान विश्राम गृह में गार्ड, ड्राइवर और आरपीएफ बैरक के जवान व कार्यरत कर्मचारियों से उनके कार्यों से संबंधित ब्योरा लिया. आरपीएफ बैरक में जवानों ने पानी की समस्या पर असंतोष जताया. जिसे विभाग की ओर से अविलंब दुरुस्त करने की बात कही गई. इसके पूर्व एडीआरएम विनीत कुमार ने चंद्रपुरा स्टेशन में स्थित चालक विश्राम गृह का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के क्रम में एडीआरएम के साथ सीनियर डीएसओ अभिनव सिद्धार्थ, सीनियर  डीई एन (2)  सूरज कुमार, गोमो के एईएन शुभम पटेल,  आरपीएफ इंस्पेक्टर गोमो  सन्तोष कुमार झा, आईओडब्लू  मनीष कुमार सिन्हा, सेनेटरी इंस्पेक्टर  डी घोष, विद्युत फोरमैन अजय कुमार , गार्ड सत्य नारायण झा, गार्ड विश्रामगृह के इंचार्ज अरविंद कुमार व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-vikas-ranjan-knock-out-invitational-football-tournament-on-august-19-20/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विकास रंजन नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 19-20 अगस्त को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही