Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सविमं सिंदरी में स्वास्थ्य दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी गई नसीहत

Sindri : सिंदरी (Sindri) विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार 7 अप्रैल को सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समारोह आयोजित किया गया.   सिंदरी के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सी जी साहा मुख्य अतिथि थे. उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी. माता-पिता से बच्चों को समय देने की अपील की. कहा इससे बच्चों में चिड़चिड़ापन कम होगा. उन्होंने भारत को मधुमेह की राजधानी कहा. कहा कि हम भारतीय बहुत परिश्रम करते हैं, परंतु मधुमेह रोग से पीड़ित हो जाते हैं. कारण फसल में अत्यधिक मात्रा में कीटनाशकों का उपयोग होता है. कीटनाशक युक्त फसल शरीर के लिए हानिकारक है. इस अवसर पर विद्या विकास समिति झारखंड के धनबाद जिला निरीक्षक विवेक नयन पांडे, सचिव शशि भूषण गुप्ता, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, उपप्राचार्या रंजना सिंह के साथ विद्यालय परिवार के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही