Search

 
 
 

धनबाद: सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता नवीन कुमार गंभीर रूप से जख्मी

 

इलाज के लिए भेजे गए एसएनएमएमसीएच, डॉक्टरों ने रेफर किया दुर्गापुर

Nirsa : धनबाद सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नवीन कुमार अपने घर पंचेत से धनबाद कोर्ट आते समय शनिवार 24 जून को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एसएनएनएनसीएच भेजा, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नवीन कुमार अपनी बाइक पर सर्विस लेन से सिनेमा हॉल मोड़ से निरसा बाजार की ओर जा रहे थे. फेडरल बैंक के समीप अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए धनबाद भेजा. लोगों का कहना है कि शायद उनका बीपी अचानक बढ़ गया था या कुछ अन्य कारण भी होगा, समझ में नहीं आया. लोगों ने निरसा थाना को सूचना दी.  पुलिस के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए धनबाद भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही