Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अधिवक्ताओं ने सुरक्षा कानून को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पिछले दिनों मध्यस्थता केंद्र में दो परिवारों के बीच सुलह करा रहे अधिवक्ता पर हमला हुआ था. अधिवक्ताओं ने उस समय सुरक्षा कानून बनाने की मांग की थी. बुधवार 16 मार्च को आज युवा अधिवक्ता मंच ने शंकर चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई है. उनका कहना है कि झारखंड में अधिवक्ताओं पर लगातार असामाजिक तत्वों के हमले हो रहे हैं, जिस कारण उनके परिवार भयभीत रहते हैं. उदाहरण गिनाते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि अभी हाल ही रांची, हजारीबाग और धनबाद में अधिवक्ताओं पर हमले हुए. हमलावरों पर कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों और दबंगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. मंच के अध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा का ख़याल रखना सरकार का दायित्व है. उन्होंने जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है. ज्ञापन सौंपनेवालों में अधिवक्ता गुंजन कुमार, संजीव मंडल, एकांत गोस्वामी, अरुण कुमार महतो, श्याम कुमार गुप्ता, श्रुति कुमारी, मीनारीमा उरांव, राखी प्रसाद, अभिमन्यु मिश्रा, चितरंजन सिंह, रूपेश कुमार पासवान, राजीव कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhandi-bhasha-sangharsh-samiti-burnt-the-effigy-of-babulal-marandi/">धनबाद

: झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने बाबूलाल मरांडी का पुतला जलाया [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही