Search

 
 
 

धनबाद : राहुल गांधी का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

 

बैनर में बार एसोसिएशन लिखने पर सोशल मीडिया पर विरोध

Dhanbad : भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर रविवार को धनबाद पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का धनबाद बार एसोसिएशन कार्यालय के समीप महासचिव जीतेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान एक युवा महिला अधिवक्ता ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई, जिसे राहुल गांधी ने गले भी लगाया. हालांकि अन्य कोई अधिवक्ता या शनिवार को ही कांग्रेस ज्वाइन किए महासचिव भी राहुल गांधी तक नहीं पहुंच सके. इधर, राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए बैनर में धनबाद बार एसोसिएशन लिखे जाने पर सोशल मीडिया पर कई अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है. कहा है कि एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता कांग्रेस और उसकी नीतियों से सहमत नहीं है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-the-history-of-anga-region-is-very-old-it-is-mentioned-in-the-texts-also/">पाकुड़

: अंग क्षेत्र का इतिहास काफी पुराना, ग्रंथों में भी इसका जिक्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही