Nirsa : निरसा (Nirsa) जमात ए इस्लामी हिन्द कुमारधुबी शाखा की ओर से तालडांगा में रविवार 8 मई की संध्या ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में क्षेत्र के सभी समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए. समारोह में वक्ताओं ने देश में नफरत का माहौल बनाये जाने पर चिंता जताई. लोगों से हिन्दू मुस्लिम भाईचारा बनाये रखने की अपील की गई. वक्ताओं ने मुल्क में अमन बहाल करने साथ ही साथ गंगा जमुनी तहजीब की वकालत की. लोगों से अपील की कि आपस में भाईचारा कायम रखें और नफरत फ़ैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें. समारोह की अध्यक्षता नजरूल हसन ने की. संचालन अम्मार यासिर ने किया. मौके पर फैयाज बेग, सैफुल इस्लाम ,सुरेश सिह, नागेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिह,गिरोजेश्वर प्रसाद, उमर फारूक, मोहम्मद कासिम, गोविन्द सिह, साधन गुप्ता, लखी सोरेन, मो अब्दुला, मो इरफान, वकील, शाहिद आमिर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ramnath-soren-zip-candidate-of-agyarkund-did-door-to-door-campaign/">धनबाद:
एग्यारकुंड के जिप प्रत्याशी रामनाथ सोरेन ने किया डोर टू डोर प्रचार [wpse_comments_template]
एग्यारकुंड के जिप प्रत्याशी रामनाथ सोरेन ने किया डोर टू डोर प्रचार [wpse_comments_template]
Leave a Comment