Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में स्नेह मिलन समारोह

 Katras :  कतरास (Katras) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा में आचार्य अजीत तिवारी व वाहन चालक जगदीश अग्रवाल की सेवानिवृत्ति पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य संतोष कुमार झा द्वारा उपस्थित मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल‌ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनबाद जिला के मा.जिला संघचालक विशु रवानी उपस्थित थे. प्राचार्य ने‌ कहा कि विद्यालय के विकास में दोनों का सहयोग सराहनीय और प्रशंसनीय रहा है. मनुष्य कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि उसका दायित्व समाज और परिवार के प्रति और भी बढ़ गया. ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु रखे. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव महोदय ने सेवानिवृत्त आचार्य व वाहन चालक कर्मचारी के यशस्वी  जीवन की कामना की. कहा विद्यालय परिवार को आपकी कमी हमेशा खलेगी. विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र व कईं उपहार देकर सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन आचार्य कृष्ण कुमार पांडे द्वारा व धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी आचार्य संजय सिंह द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही