Search

 
 
 

धनबाद:  दूर की कौड़ी साबित हो रही है किफायती आवास योजना

 
 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के आवास विहीन लोगों के लिये शुरू की गई किफायती आवास योजना दूर की कौड़ी साबित हो रही है. इस योजना के शुरू हुए 9 माह से अधिक समय बीत चुके हैं. अभी तक ना लाभुकों का चयन हुआ है और ना ही योजना का काम ही शुरू हुआ है. निगम को अपना ही नक्शा पास कराने में तीन माह लग गया.

    तकनीकी गड़बड़ी के कारण सब कुछ गड़बड़

निगम के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है. अब यह समस्या दूर कर ली गई है और नक्शा भी पास हो चुका है. इस योजना के तहत जुड़को को 320 आवास का निर्माण कराना है. इस एजेंसी ने पहले ही काम शुरू कर दिया था, लेकिन नक्शा के कारण काम रोकना पड़ा था. अब सब कुछ ठीक हो गया है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा. निर्माण में दो साल का समय लग सकता है.

   3.80 एकड़ भूमि पर बनेंगे 320 किफायती आवास

ज्ञात हो प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बारामुड़ी में 3.80 एकड़ भूमि पर 320 किफायती आवास बनाने की योजना है. इसके लिये लाभुक को 3 लाख 64 हजार राशि चुकानी होगी. जी 3 सरंचना के एक प्लेट में एक लिविंग रूम, एक बेडरुम एक रसोई घर, एक शौचालय, एक बाथरूम तथा एक बालकनी की सुविधा मिलेगी. तमाम प्रचार प्रसार के बाद अभी तक 285 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

  अब कोई बाधा नहीं : मो अनीस

धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस का कहना है कि किफायती आवास योजना के काम में अब कोई बाधा नहीं है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा. जब तक 320 लाभुक नहीं मिल जाते हैं, आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-womens-police-station-became-the-hub-of-touts-siphoned-off-money-from-the-complainants/">धनबाद

: महिला थाना बना दलालों का अड्डा, फरियादियों से ऐंठते हैं पैसे [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही