Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: 15 वर्ष बाद फिर ट्रेनों में एस्कॉर्ट करने लगे जीआरपी के अधिकारी-जवान

Advertisement
Advertisement

रेल मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, आरपीएफ, जीआरपी व आरपीएसएफ शामिल

Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में 23 सितंबर की रात लातेहार-बरवाडीह के बीच संबलपुरृ-जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, फायरिंग, यात्रियों के जख्मी व रेल थाना में हंगामा की गूंज रेल मुख्यालय दिल्ली तक पहुंच गई. रेलवे सूत्रों के अनुसार मुख्यालय के निर्देश पर 15 वर्ष बाद फिर से रात्रि ट्रेनों में जीआरपी के अधिकारी-जवान एस्कॉर्ट करने लगे हैं.

2008 से बंद हो गया था एस्कॉर्ट

रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सली हमले में हथियार लूटने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रेल थानों से हथियार सरेंडर करा लिया गया व 2008 से एस्कॉर्ट बंद कर दिया गया. इधर गत दिनों ट्रेन डकैती के बाद आरपीएफ, जीआरपी व आरपीएसएफ के पदाधिकारी व जवान आपस में समन्वय स्थापित कर राजधानी समेत लगभग तीन दर्जन ट्रेनों में एस्कॉर्ट कर रहे हैं.

65 फीसदी ट्रेनें एस्कॉर्ट विहीन

धनबाद रेल मंडल में चलनेवाली ट्रेनों की संख्या लगभग 181 है, जिसमें 65 फीसदी ट्रेनों में एस्कॉर्ट पार्टी नहीं चल रही है. रेल एडीजी टी कंडास्वामी का कहना है कि ट्रेनों में जीआरपी एस्कॉर्ट कर रही है. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में डाका डालनेवाले डैकतों की तलाश जारी है. नए गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही